Basti News: करें योग-रहें निरोग के मंत्र से जुड़ गए लोग... किया योगाभ्यास
बस्ती। नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को उत्साह से मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से सुबह पांच बजे जगह-जगह योग शिविर लगाए गए। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक सभी करें योग-रहे निरोग के मूल मंत्र से जुड़े रहे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ शरीर के लिए योग को जरूरी बताया गया।
स्टेडियम में हुआ योगाभ्यास
जिला प्रशासन की ओर से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां सांसद हरीश द्विवेदी, आयुक्त अखिलेश सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। डीएम योग को दैनिक जीवन में अपनाए जाने पर बल दिया। इसके बाद आयुष विभाग के योग शिक्षकों ने उपस्थित समूह को एक साथ योग कराया। विभिन्न बीमारियों से निजात पाने के लिए अलग-अलग योगाभ्यास कराए गए। संचालन मानवी सिंह ने किया। डाॅ. वीके श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संयोजन का जिम्मा संभाला। एनसीसी और स्काउट की ओर से भी योगदान किया गया। सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, डाॅ.लक्ष्मी, जगदीश शुक्ल, कृष्णचंद्र सिंह, अनूप खरे, अंकुर वर्मा, विवेकानंद मिश्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय, आनंद श्रीनेत आदि मौजूद रहे।
केडीसी परिसर में हुआ योगाभ्यास
भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति तथा इंडियन योग एसोसिएशन की ओर से शिवहर्ष किसान पीजी कालेज परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि रानी आशिमा सिंह ने कहा कि योग एक ऐसा अनुष्ठान है जिससे पूरा समाज स्वस्थ रह सकता है। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ओम प्रकाश आर्य, डाॅ. नवीन सिंह, डाॅ. वीरेंद्र त्रिपाठी, गरुणध्वज पांडेय आदि मौजूद रहे। यहां अमर उजाला फाउंडेशन, किसान सेवा समिति, युवा भारत, जनशिक्षण संस्थान, विश्व संवाद परिषद आदि संगठनों की ओर से योगदान किया गया। गनेशपुर नगर पंचायत की ओर से कांती श्रम वाटिका में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. वीके श्रीवास्तव की अगुवाई में डा. रामशंकर गुप्ता, डा. वीरेंद्र चौधरी, डा. रमाकांत, डा. लक्ष्मी सिंह की टीम ने योगाभ्यास कराया।
राजकोट परिसर में किया योगाभ्यास
बस्ती। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत नगर बाजार स्थित शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के राजकोट परिसर में सैकड़ों लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने सभी को विभिन्न मुद्राओं में योग कराते हुए इसके लाभ गिनाए। मुख्य अतिथि बहादुरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने योग को जीवन पद्धति में उतारने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज और समृद्ध देश का निर्माण होता है। वर्तमान पीढ़ी में आयुर्वेद और योग को सार्वभौमिक बनाने के लिए राना ने बाबा राम देव तथा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, जन प्रतिनिधि और युवा मौजूद रहे।
पुलिस लाइंस में आईजी व एसपी संग पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास
बस्ती। पुलिस लाइन में बुधवार को आईजी आरके भारद्वाज व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अफसरों व कर्मियों के साथ योग किया। योग प्रशिक्षक ने सबसे पहले अनुलोम-विलोम, कपाल-भाती, सूर्य नमस्कार आदि कराया। पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। योग से न सिर्फ बीमारियों का इलाज किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।
एसपी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया योग दिवस
बस्ती। अंतररराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया। नगर प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी तथा स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, ग्राम रिठिया महरीपुर में योग शिविर लगाया गया। इस दौरान सत्य प्रकाश सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. हनुमान सिंह, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। थाना कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार श्री दूधनाथ लाल श्रीवास्तव मेमोरियल एकेडमी अमरौली शुमाली परिसर में शिक्षकों और बच्चों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य चंद्रकांत वर्मा, अखिलेंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह, निरीक्षक दयानंद यादव मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर एवं साड़पुर गांव में योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस कर्मियो ने योग किया। प्रशिक्षक राहुल ने विभिन्न तरह के योग सिखाए। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार हर्रैया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय निपनियां में योग शिविर का आयोजन हुआ। अखिलेश कुमार सिंह, रामतौल शर्मा मौजूद रहे।

जिला स्टेडियम में विश्व योग दिवस का शुभारंभ करते कमिश्नर अखिलेश सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, जिल