फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People were shocked by the rumor of the release of the killer

हत्यारोपित के छूटने की अफवाह से लोग सहमे

Thu, 10 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
People were shocked by the rumor of the release of the killer
हत्यारोपित के छूटने की अफवाह से लोग सहमे
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल में बालक की हत्या के आरोपित के जेल से छूटने की अफवाह पर बृहस्पतिवार को गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बच्चों को घरों से बाहर जाने से रोकने लगे। सीओ रुधौली धनंजय कुमार कुशवाहा तथा प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
हालांकि अभी भी लोग सहमे हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का आरोपित जेल से नहीं छूटा है। उसके छूटने की बात अफवाह थी। लोगों को समझाया गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसर, 15 मई को परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल के ढाई वर्ष के मासूम रितेश को अगवाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मासूम के पट्टीदारी के चाचा संदीप और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घटना के बाद कई दिनों तक गांव में तनाव रहा। गांव में सोनहा पुलिस के अतिरिक्त जनपद के कई थानों की पुलिस, पीएसी तैनात रही। उच्चाधिकारी भी गश्त करते रहे और लोगों को समझाकर स्थिति को सामान्य करने में कई दिन लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed