{"_id":"66aff31993c948391d098cb4","slug":"people-reached-ayushman-bhava-and-arogya-fair-basti-news-c-207-1-bst1001-121613-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आयुष्मान भव और आरोग्य मेले में पहुंचे लोग... मुस्तैद रही विभागीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आयुष्मान भव और आरोग्य मेले में पहुंचे लोग... मुस्तैद रही विभागीय टीम
Mon, 05 Aug 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
उमस और बारिश के कारण बुखार, त्वचा रोग, डायरिया के मरीज ज्यादा आए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन के निर्देश पर रविवार को सीएचसी पर आयुष्मान भव और पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में आम नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक बना रहा। इसमें पहुंचने वाले मरीजों का समुचित इलाज किया गया।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान भव में कुल 24 मरीज पहुंचे। डॉ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि उमस और बारिश के कारण बुखार, त्वचा रोग, डायरिया के अलावा आंख से परेशान मरीज ज्यादा आए हैं। मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवाएं दी गई। बताया कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। तैलीय और मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।
इस मौके पर समीम अख्तर, फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष, रीना, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं ओड़वारा पीएचसी पर 12 मरीज आए। अधिकतर वायरल एवं बुखार से पीड़ित थे। सभी का उपचार किया गया। इस मौके पर जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह मौजूद रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एकमा पीएचसी पर तैनात डॉ. आनंद यादव ने बताया कि आरोग्य मेले में केवल दस मरीज आए थे। सभी का उपचार किया गया है। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में 38 मरीजों की जॉच की गई। उन्हें जरूरी परामर्श के साथ दवाएं भी दी गई। शाम चार बजे सीएमओ डॉ. आरएस दुबे भी यहां पहुंचे। उन्होंने लेबररुम, पैथालॉजी, ओपीडी, इमेरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि जल्द ही एक्स- रे मशीन को एक्सट्राल करवाकर चालू कराया जाए। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अधिकतर मरीज दुर्घटनाग्रस्त, हाइपरटेंशन, बुखार, जुकाम, खांसी, सर्दी, पेट दर्द, दस्त के आए थे। सभी को दवा उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर घनश्याम सिंह ,जितेंद्र नारायण, राजेश कुमार, सर्वेश पाल, दीपचंद आदि मौजूद रहे।