फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people protested against ssugar mill

गंदा पानी छोड़े जाने पर उग्र हुए ग्रामीण

Wed, 22 Aug 2018 12:30 AM IST
basti
basti Updated Wed, 22 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
people protested against ssugar mill
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala
बभनान। शुगर मिल की ओर से खुले नाले से छोड़े जा रहे है गंदे पानी के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों बभनान शुगर मिल पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए गंदा पानी बंद कराने की मांग की। पुलिस के समझाने व मिल के अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। 
विज्ञापन

बभनान शुगर मिल के बगल महारागौरा और बभनीखास गांव है। किसानों की जमीन से नाला बनाकर मिल का गंदा पानी बाहर निकाला जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुले नाले में गंदे पानी के बहाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। रोहित तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, शीतला प्रसाद पांडेय, ओंकार आदि ने बताया कि कई बार नाला कट जाने से किसानों की फसलें चौपट हो जाती हैं। पालतू पशु भी दूषित पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड़ जाते हैं। कई बार ग्रामीणों ने बभनान शुगर मिल से भूमिगत नाली बना कर दूषित पानी को निकालने की मांग की। मिल प्रबंधन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं करने से बभनीखास व महारागौरा के सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं मंगलवार दोपहर रमेश कुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, प्रधान महारागौरा अशोक कुमार के नेतृत्व में बभनान मिल के पास हाथों में पोस्टर लिए विरोध प्रकट करने लगे। मिल प्रबंधन से भूमिगत नाली निर्माण कराकर गंदे पानी को निकालने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे छपिया थाना के प्रभारी मनीष, चौकी इंचार्ज बभनान मनोज कुमार राव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लगभग एक घंटे बाद मिल के अधिकारियों ने समस्या का समाधान शीघ्र किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।  इस संबंध में बभनान चीनी मिल के उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं वित्त बीएन चौधरी ने बताया कि मौजूदा समय में चीनी मिल पेराई सत्र बंद है। डिस्टिलरी भी बंद है। चीनी मिल से किसी प्रकार का गंदा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। कुछ लोग निजी स्वार्थ को लेकर इस तरह का प्रदर्शन करा रहे हैं जबकि पेराई सत्र में ही पानी छोड़ा जाता है। चीनी मिल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है, जिससे गंदे पानी को शुद्ध करके ही छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed