फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People got scared considering Ragadpurwa incident as trailer of miscreants, SP reached the spot

Basti News: रगड़पुरवा की घटना को बदमाशों का ट्रेलर मानकर सहमे लोग, मौके पर पहुंचे एसपी

Tue, 02 Jan 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
People got scared considering Ragadpurwa incident as trailer of miscreants, SP reached the spot
बस्ती। मुंडेरवा थाने के ओड़वारा रगडपुरवा गांव में रविवार रात हुई लूट की घटना को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। लोग इसे डकैती की धमकी के बाद बदमाशों का ट्रेलर मानकर सहमे हुए हैं। जबकि पुलिस इसे सामान्य चोरी मानकर चल रही है। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर लोगाें का भ्रम दूर करने के लिए झोंक दी है। इसके लिए थाने सहित पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एएसपी ओपी सिंह, एसओजी टीम के अलावा महिला थाने की टीम के साथ मौके का जायजा लिया। पीड़ित महिला और उसके परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, उनकी फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि, उसमें कोई मूवमेंट नहीं दिख रहा है। पीड़िता का बयान लेने के बाद आवश्यक हुआ तो केस की धाराएं तरमीम की जाएंगी।
विज्ञापन

ओड़वारा ग्राम पंचायत का पुरवा रगड़पुरवा के रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ललित मोहन चौधरी रविवार रात घर से करीब 50 मीटर दूर ट्यूबवेल पर सो रहे थे। घर पर उनकी मां निर्मला देवी, भाई मनमोहन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। निर्मला देवी ने बताया कि घर में रात करीब दो बजे गेट का दरवाजा खटखटाया। उसने समझा कि हो सकता है कि खेत से बेटा आया हो। इसलिए दरवाजा खोल दिया। दसके बाद तीन बदमाश घर में घुस गए। उनमें से एक ने गर्दन पर छुरी रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहने लगे कि जो कुछ हो निकालकर दो वरना गर्दन काट देंगे। डर वश महिला ने कान, नाक और गले में पहने सभी जेवर दे दिए। बदमाशों ने कमरे में रखी संदूक से 20 हजार रुपये नकदी भी लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। इसके बाद निर्मला देवी ने शोर मचाया। ललित मोहन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। रुधौली, सोनहा, वाल्टरगंज व मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छपिया लुटावन गांव में डकैती की धमकी देने वाला पोस्टर देखे जाने के बाद सामने आई इस घटना को लोग बदमाशों का ट्रेलर मानने लगे।


पोस्टर मामले में एसपी की सफाई
धमकी भरे पोस्टर लगाने के बाद घटना को अंजाम देने के सवाल पर एसपी का कहना है कि डाका डालने की धमकी वाला पोस्टर इस गांव में नहीं लगाया गया था। वह पोस्टर छपिया लुटावन गांव में लगाया गया था। यह घटना रगड़पुरवा की है। असल में सबसे पहले 23 दिसंबर को रुधौली के विशुनपुरवा में ऐसा पोस्टर देखा गया। इसके बाद वाल्टरगंज के कोड़री, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छपिया लुटावन और सोनहा थाना क्षेत्र में ऐसा ही पोस्टर चिपकाया मिला। रविवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह उक्त तीनों जगह पर जाकर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे उसी रात मुंडेरवा के रगड़पुरवा में यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed