फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people gatherd for yoga

जिले भर में लगे शिविर, सीखे निरोग रहने के गुर

Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM IST
basti
basti Updated Thu, 21 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
people gatherd for  yoga
योग करते लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले भर में योगाभ्यास के कार्यक्रम हुए। मुख्य आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। दीप प्रज्ज्वलन व वैद्यराज धनवन्तरि के चित्र पर अतिथियों के माल्यार्पण के बाद योग शिक्षकों ने योगाभ्यास कराया।        
विज्ञापन

कार्यक्रम को सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश जयशील पाठक, डीएम राज शेखर ने भी संबोधित किया। सभी ने योग पर चर्चा की। इसके महत्व को रेखांकित किया। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय के मार्ग दर्शन में योग कराया गया। भाजपा नेता पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, एसपी दिलीप कुमार, एएसपी पंकज के अलावा सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, सीआरओ आरडी पांडेय आदि मौजूद रहे।   सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में आरएसएस गोरक्ष प्रांत के सह प्रत प्रचारक सुभाष ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने अपनी बात रखी। चंद्रप्रकाश चौधरी व संतोष पांडेय ने योग सिखाया।        
विज्ञापन

खैर इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेटों ने कमांडिंग आफिसर कर्नल एके कुलश्रेष्ठ के दिशा निर्देशन में योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मो. यहिया, एनसीसी अधिकारी तफज्जुल हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इन्टरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन के जिला संयोजक सौरभ तुलस्यान के संचालन में सामूहिक योगाभ्यास जीजीआईसी परिसर में हुआ। शुभारंभ सदर विधायक माननीय दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं योग प्रार्थना के साथ किया। प्रधानाचार्य नीलम सिंह, पुष्कर मिश्रा, डॉ. सर्वेष्ट मिश्रा, स्कन्द गिरोत्रा, मदन गोपाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब मिडटाउन व अन्य सामाजिक संगठन के सदस्यों ने योगाभ्यास किया।  हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के बीआर इंटर कॉलेज परिसर में विधायक अजय सिंह की अगुवाई में सैकड़ो लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षक कुवंर यादवेंद्र सिंह ने योग से स्वस्थ रहने के गुर बताए।  छावनी प्रतिनिधि के अनुसार अशोक इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार के निर्देशन में योग प्रशिक्षक हरीश कुमार ने योग कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सेन सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, अजीत प्रताप सिंह आदि ने सहभागिता निभाई।    बभनान प्रतिनिधि के अनुसार आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में एनसीसी कैडेटों ने कैप्टन एसके पांडेय के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार एडी एकेडमी धर्मूपुर व ब्लॉक परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय में पतंजलि समिति के योग शिक्षक सुभाष चंद्र आर्य ने योगाभ्यास कराया। निदेशक इ. श्वेतांक शेखर सिंह ने संबोधित किया। ब्लॉक में नोडल अधिकारी दिवाकर सिंह व देवनरायन के नेतृत्व में कर्मियों ने योगाभ्यास किया। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार दिलेश्वरी इंटर कॉलेज में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महापर्व की शुरुआत सूर्य प्रणाम से कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त शिक्षक संतराम चौधरी आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत ब्लॉक के रानी गांव में मुक्तिनाथ कैलाशपति चैरिटेबल ट्रस्ट ने  योग शिविर आयोजित किया।  गौर प्रतिनिधि के अनुसार आईटीआई परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत पांडेय के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवध विश्वविद्यालय के योग ट्रेनर चंद्रभान वर्मा ने योगासन कराया। इसी क्रम में पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में प्राचार्य अरविंद प्रबोध मिश्र ने ब्लॉक परिसर में बीडीओ रुक्मिणी वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने योग किया। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार आरोग्य भारती गोरक्ष प्रान्त के सह सचिव डॉ. दीपक सिंह की अगुवाई व आज्ञाराम चौधरी प्रधानाचार्य के नेतृत्व में झिनकू लाल त्रिवेनी राम इंटर कॉलेज कलवारी में योग शिक्षक बृजेश सिंह मुन्ना ने योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया।  कुदरहा के जेपी एकेडमी चरकैला बाजार के प्रबंधक मनोज खरे के नेतृत्व में योग शिक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। सरस्वती शिशु मंदिर गायघाट के परिसर में भी प्रधानाचार्य करुनाकर मिश्र व अश्विनी त्रिपाठी की अगुवाई में योग शिक्षक राजकुमार यादव ने लोगों को योग सिखाया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी, ब्लॉक, सीडीए एकेडमी मथौली नगर पंचायत कार्यालय आदि सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों पर योगाभ्यास कराया गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल अहरा, मुंडेरवा, जगदीशपुर में योग शिविर लगा। इस मौके पर मधुसूदन पांडेय, सत्यप्रकाश जायसवाल, सत्यजीत भट्ट, महेश जायसवाल, रामचन्द्र, अंशू, विमलेश आदि मौजूद रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार गौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।  सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गुप्त व तहसील प्रभारी सुबाष चंद्र सोनी ने बीडीओ मंजू त्रिवेदी की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमेश कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार जसीम अहमद सहित अन्य जनों से योग शिविर में भाग लिया। प्रशिक्षण सुबाष सोनी ने दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा अधिवक्ता लोक नाथ उपाध्याय, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

निरोग के साथ जीवन दर्शन का मूल मंत्र है योग 
बस्ती। विश्व योग दिवस पर जिले में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर नियमित इसमें जुड़े रहने का संकल्प लिया। मोदी व योगी के सपनों का भारत निरोगी व उद्देश्य पूर्ण होगा इसकी संकल्पना योग में ही निहित है। योग जहां निरोग रहने का साधन है तो जीवन दर्शन का यह मूलमंत्र है। अमर उजाला ने योग प्रशिक्षकों से इस मुद्दे पर बातचीत की। पेश है अंश-              

युवाओं के उद्देश्य का रास्ता योग में निहित: डॉ. नवीन             
योग प्रशिक्षक डॉ. नवीन सिंह कहते हैं कि यूं तो अभी आधुनिक जीवन शैली के चलते लोग योग से दूर हैं, मगर जब इसकी गहराई में जाकर इससे जुड़ेंगे तो सभी को यह एहसास होगा कि योग वास्तव में बेहतर जीवन जीने का रास्ता है, जिसमें काया निरोगी और मन शांत रहेगा। फिलहाल, योग से देश ही नहीं दुनिया भर के युवा तेजी से जुुड़ रहे हैं, मगर अभी भी जरूरत है कि अपनी इस पुरातन पद्धति को आम लोगों से जोड़ा जाए।             

योग जीवन दर्शन है : गरुणध्वज            
योग प्रशिक्षक गरुणध्वज पांडेय कहते हैं कि योग जीवन दर्शन है। योग को जीवन शैली बनाने की जरूरत है, जिससे देश का हर वर्ग निरोगी हो और खासकर युवा, जिसका भविष्य देश से जुड़ा है। योग जहां निरोग बनाता है वहीं युवाओं के लिए संघर्ष के समय में बेहतर रास्ते का विकल्प भी तैयार करता है। क्योंकि जब तक चित शांत न हो, कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। पांडेय कहते हैं कि लोग इसके प्रति जागरूक हुए जरूर हैं, मगर अभी थोड़े मेहनत की जरूरत है। लोग योग को जान गए तो तय मानिए भारत को नया जीवन मिलेगा।             
योग ने हमें दिया नया जीवन: सुभाष            
योग प्रशिक्षक 67 वर्षीय सुभाष चंद्र चौधरी कहते हैं कि योग ने उन्हें भी नया जीवन दिया है। इसके अलावा दर्जनों ऐसे लोग हैं जो योग के चलते आज निरोगी जीवन जी रहे हैं। कहते हैं कि दूर-दराज इलाकों में अभी भी ग्रामीण जनता का मन मस्तिष्क योग से नहीं जुड़ पाया हं। ऐसे में भारत की यह पुरातन संस्कृति पर मिट्टी जम गई है, जिसे साफ करने की जरूरत है। जिस दिन लोग इसके तत्व को जान जाएंगे वे खुद-ब-खुद इससे जुड़ेंगे। अभी योग को और प्रचारित करने की जरूरत है, जिससे लोग निरोगी बन सकें।        

योग से दूर होते असाध्य रोग : अनिल            
रुधौली क्षेत्र के गिधार निवासी योग शिक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि योग एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। इसके माध्यम से ऐसी गंभीर बीमारियों का इलाज सिद्ध हो चुका है, जिसका इलाज आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में नहीं है। जहां इलाज की आधुनिक पद्धतियां विफल होती हैं वहीं से योग शुरू हो जाता है। योग के लिए सूर्योदय से एक घंटे के पहले का समय उचित होता है। निरंतरता अति आवश्यक है। योग करने वाला जो आसन कर रहा है, उसमें ही ध्यान केंद्रित होना चाहिए। सभी आसनों के लिए एक निश्चित समय की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed