फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People did yoga with enthusiasm and determination

उत्साह और संकल्प के साथ लोगों ने किया योग

Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
People did yoga with enthusiasm and determination
बभनान में लोगों ने घर पर किया योगा। - फोटो : BASTI
उत्साह और संकल्प के साथ लोगों ने किया योग
विज्ञापन

बस्ती। विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैनर तले सोमवार को संकल्पों के साथ ऑनलाइन विश्व योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तथा सांसद हरीश द्विवेदी ने डॉ. रमेश चंद्र के माध्यम से योगदीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने योग को घर-घर पहुंचाने के लिए अपील की। कहा कि योग मनुष्य को स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करता है।
कार्यक्रम का प्रसारण प्रयागराज से प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ .अर्चना दुबे और अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ. नवीन सिंह की ओर से ऑनलाइन प्रसारित किया गया। आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए 45 मिनट के योगा प्रोटोकोल को विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. रमेश चंद्रा ने प्रस्तुत किया। प्रोटोकॉल में प्रार्थना, ग्रीवा संचालन, स्कंद संचालन, घुटना संचालन, आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन और प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी और अंत में ध्यान करा कर संकल्प दिलाते हुए शांति पाठ के साथ समाप्त हुआ। इस मौके पर राम मोहन पाल, संगीता यादव, राजेश, मनोज, डॉ. सूर्यनाथ प्रजापति, अभिषेक, सरिता पटेल, निर्मला पांडेय, सुमित रंजीत, किरण रावत सारांश आरती सहित अनेकों लोग जुड़े।
विज्ञापन

योग दिवस पर एसओ नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के बैरक परिसर में योगाभ्यास कराया गया। जवानों को संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं व परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन शैली बनाएंगे। कार्यक्रम में 20 जवानों ने हिस्सा लिया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर कलवारी में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, आचार्य नरेंद्र देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील सिंह के दिशा निर्देशन में अपने घर पर एनसीसी कैडेटों ने परिवार और दोस्तों के साथ योग का अभ्यास किया। एनसीसी कैप्टन डॉक्टर एस के पांडेय ने बताया कि 45 कैरेट और 27 परिवारों ने योग का अभ्यास किया। भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल ने परिवार और बच्चों के साथ, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रबल मालानी के नेतृत्व में नारायण वाटिका में युवाओं ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed