फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People are terrified after seeing a pack of bloody wolves in Basti district

खौफ: अब बस्ती में दिखा भेड़ियों का झुंड, दहशत- पहले भी मिल चुके हैं खूनी भेड़िये- टीमें तलाश में जुटीं

Sun, 08 Sep 2024 12:20 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 12:20 PM IST
सार

निवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी मेढौआ गाँव के गन्ने के खेत में भेड़ियों की झुंड को ग्रामीणों ने देखा।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची। घंटों भेड़ियों की तलाश की गई लेकिन उनका झुंड गन्ने के खेत में गायब हो गया। पूरे इलाके में दहशत है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

विज्ञापन
People are terrified after seeing a pack of bloody wolves in Basti district
अंधेरे में खेत किनारे खड़ा भेड़ियों का झुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 बहराइच के बाद अब  बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र में भी भेड़ियों का आतंक बढ़ रहा है। शनिवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी मेढौआ गाँव में गन्ने के खेत में भेड़ियों के झुंड को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची। घंटों भेड़ियों की तलाश की गई, लेकिन उनका झुंड गन्ने के खेत में गायब हो गया। पूरे इलाके में दहशत है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन



कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐंठी गाँव के सीवान में कबीर आश्रम है। रात 12 बजे करीब आश्रम के अध्यक्ष विवेक नरायन त्रिपाठी उर्फ तुलसी अपनी कार से आश्रम से घर जा रहे थे। तभी गन्ने के खेत मे दर्जनों  भेड़ियों की झुंड दिखा। गांव के लोगों से गुहार करके जगाया और घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दिया।
विज्ञापन

 

People are terrified after seeing a pack of bloody wolves in Basti district
भेड़ियों की तलाश करती वन विभाग और स्थानीय लोगों की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले को गम्भीरता से लेते हुए कप्तानगंज थाने की पुलिस और कप्तानगंज के डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश गौतम, रबींद्र सिंह, सुनील मिश्रा पहुंच गए। घंटों भेड़ियों की तलाश करके वापस चले गये। भेड़ियों की झुंड मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई हैं। गांव के बगल से बहने वाली मनोरमा नदी के जंगल में भेड़ियों का ठिकाना होने की चर्चा है। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि भेड़ियों के दिखने की सूचना पर रात में टीम गई थी। दिन में भेड़ियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।

पहले भी इलाके में मिल चुके है खूनी भेड़िये
 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में पहले भी खूनी भेड़िये बकरियों को अपना शिकार बना चुके हैं। क्षेत्र के बनहर, थूहा, खोभा, बनहा, ओझागंज सहित कई गांवों में दो साल पहले खूनी भेड़िये का आतंक था। क्षेत्र के विजयपाल सिंह, राम मूरत, सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिंजरा लगाने के बाद भी वन विभाग की टीम खूनी भेड़िये को नहीं पकड़ पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed