{"_id":"6a0e046802a25b870e0a89c4","slug":"people-are-queuing-in-the-scorching-sun-yet-they-still-need-cylinders-basti-news-c-207-1-bst1001-159022-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिलचिलाती धूप में लगा रहे कतार फिर भी सिलिंडर की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिलचिलाती धूप में लगा रहे कतार फिर भी सिलिंडर की दरकार
Thu, 21 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
महादेव एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए चिलचिलाती धूप में बेहाल उपभोक्ता। संवाद
बस्ती। रसोई गैस को लेकर रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं। बदन झुलसाने वाली कड़ी धूप में भी उपभोक्ता लाइन लगाने को विवश है। कोई टोकन लेकर तो कोई बुकिंग नंबर और पासबुक लेकर भटक रहा है।
बुधवार को ऐसा ही नजारा मालवीय रोड स्थित महादेव गैस एजेंसी पर देखने को मिला। दिन 12 बजे यहां सड़क के किनारे सिलिंडर के साथ उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। तपिश और लू के थपेड़ों के चलते लाइन टूट गई थी। लोग इधर- उधर पेड़ के नीचे खड़े दिखाई पड़े। इसी भीड़ में महिलाओं के भी चेहरे तमतमाएं हुए थे।
उपभोक्ता राम दयाल ने बताया कि उनकी बुकिंग 15 दिन पहले की है। एजेंसी कर्मचारी घंटों लाइन लगाने के बाद कुछ सुनने को ही तैयार नहीं हो रहे हैं। वहीं सुभावती ने बताया कि 20 दिन पहले की बुकिंग है। तल्ख धूप में लाइन लगाने के दौरान चक्कर आ जा रहा हैं। इसके बाद टोकन नहीं मिल रहा है। जबकि प्रमोद ने कहा कि एजेंसी पर यह लाइन टोकन के लिए लगी है। टोकन मिलने के बाद सिलिंडर मिलना अभी तय नहीं है। इसी तरह स्टेशन रोड, सिविल लाइन, पटेल चौक, कटरा आदि जगहों पर भी एजेंसियों के सामने में उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
एजेंसी पर जुट रही भीड़, नहीं हो पा रही होम डिलीवरी : बभनान। कस्बे में स्थित बद्री एचपी गैस एजेंसी पर पर्याप्त गैस होने के बाद भी होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी व तल्ख धूप में घंटों लाइन में लगकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है।