{"_id":"64cea502b7b08aabb306db84","slug":"penssion-case-meeting-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2325-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन कार्यकारिणी की मासिक बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा गूंजा। तय हुआ कि पुरानी पेंशन बहाली एवं कैशलेश चिकित्सा में आ रही कठिनाइयों के मुद्दों को लेकर 20 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली एवं कैशलेश चिकित्सा में आ रही कठिनाइयों के मुद्दों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 20 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समय से भुगतान न होने के कारण आर्थिक संकट के साथ ही समुचित इलाज भी नहीं हो पाता। सीएमओ से मांग की गई थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में परीक्षणोपरांत आख्या प्रेषित करने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाय। इसके लिए आवश्यक है कि जिला चिकित्सालय में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की नीति अपनाई जाए। इस नीति को स्वीकार कर लिया गया है। इससे सुविधा बढ़ी है।
जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि ट्रेजरी के निकट अस्थायी पेंशनर कक्ष की मांग दोहराई।
बैठक को विशुनचंद श्रीवास्तव, राधेश्याम त्रिपाठी, नरेंद्र देव मिश्र, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुरेशधर दूबे, उदयराज वर्मा, रामनाथ, प्रेमशंकर लाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, केशव प्रसाद, ई. रामचंद्र शुक्ल, शंभूनाथ मिश्र, एके त्रिपाठी आदि ने पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एलके पांंडेय, राधेश्याम तिवारी, दिनेश चंद्र पांडेय, श्रीकांत उपाध्याय, मो. इस्लाम अंसारी, परमेश्वरी दयाल सिंह, श्रीगोपाल त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, शीतला प्रसाद पांडेय, राम निरंजन चौधरी आदि मौजूद रहे।