फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pensioners raised demand to make medical reimbursement transparent

Basti News: पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति को पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pensioners raised demand to make medical reimbursement transparent
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पेंशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति को पारदर्शी बनाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली चिकित्सा प्रतिपूर्ति पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पारदर्शी बनाई जाए। चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समय से भुगतान न होना सबसे बड़ी समस्या है। पेंशनरों को संकट की स्थिति में सहायता दिए जाने, पेंशनर कक्ष खुलवाए जाने, ट्रेन और बसों में वरिष्ठ नागरिकोें को दी जाने वाली सुविधा बहाल की जाए। 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन में वृद्धि होनी चाहिए। बैठक का संचालन सदर तहसील के सह संयोजक श्यामधर सोनी ने किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को गिनाया। समाधान के लिए पेंशनरों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। एलके पांडेय ने कहा कि एसोसिएशन की बैठक तहसीलवार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रामनाथ, प्रेमशंकर लाल, चंद्र प्रकाश पांडेय, इं. राधेश्याम त्रिपाठी, श्रीनाथ मिश्र, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, विद्याधर द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, इं. रामचंद्र शुक्ल, संत कुमार नंदन, इस्लाम अंसारी, दिनेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed