फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PCS Pre. Exam tomorrow: Entry into the center will be available after biometric testing.

पीसीएस प्री. परीक्षा कल : बॉयोमेट्रिक जांच के बाद केंद्र में मिलेगा प्रवेशय

Sat, 21 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre. Exam tomorrow: Entry into the center will be available after biometric testing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रविवार को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के अधीन पीसीएस प्री. परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 17 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जानी है। अभ्यर्थियों को बॉयोमेट्रिक जांच करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश की
दो पालियों में प्रस्तावित परीक्षा में 6624 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। आंतरित, वाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी परीक्षा में लगाई गई है। सभी का फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया गया है। प्रत्येक कक्ष में 24 से 48 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर आना अनिवार्य किया गया। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बैग एवं मोबाइल के रख-रखाव की व्यवस्था गेट के बाहर की गई है। परीक्षा के एक दिन पहले सीट प्लान व्यवस्थित कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। सकुशल परीक्षा निपटाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सह व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और कक्ष निरीक्षकों के तैनाती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed