फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patriotic songs resonate at the railway station, delighting passengers.

Basti News: रेलवे स्टेशन पर गूंजने लगा देशभक्ति का तराना, यात्री हो रहे निहाल

Thu, 13 Aug 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs resonate at the railway station, delighting passengers.
गौर। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन देशभक्ति के रंग में रंगने लगे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्टेशन की उद्घोषणा प्रणाली से खाली समय में देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री इन गीतों का आनंद ले रहे हैं और माहौल देशप्रेम से सराबोर हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। ट्रेनों के आवागमन की सूचना देने वाली उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से इन दिनों देशभक्ति के गीत भी प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर में जगह-जगह लगे टीवी स्क्रीन पर विभिन्न आयोजनों में फहराए जा रहे तिरंगे और अभियान से जुड़े जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। रेलवे कॉलोनियों में भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली जा रही है। स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों को परिसर में लगे स्क्रीन और अन्य माध्यमों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद और बभनान स्टेशन अधीक्षक भागीरथी प्रजापति ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्टेशन पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उद्घोषणा प्रणाली से प्रसारित देशभक्ति गीत यात्रियों को पसंद आ रहे हैं। इससे स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे लोगों में तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति की भावना मजबूत हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में यह अभियान राष्ट्रीय अस्मिता, देशप्रेम और गौरव से जुड़ा व्यापक जनभागीदारी आंदोलन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed