फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   patients suffering from cough and fever

जन आरोग्य मेला: बड़ी संख्या में पहुंचे सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीज

Mon, 02 Oct 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
patients suffering from cough and fever
- मांसपेशियों व घुटना दर्द से परेशान मरीजों का भी हुआ इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिलेभर के सीएचसी पीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बदलते मौसम के कारण बीमार लोग अधिक संख्या में पहुंचे। शिविर में पहुंचे ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार, मांसपेशियों के दर्द और सांस संबंधित शिकायतें की। जिनकी जांच के बाद चिकित्सकों ने दवा उपलब्ध कराया।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी पर आयोजित शिविर में ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी परेशानियों के आए। दोपहर 1.35 बजे तक करीब 57 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका था। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से पीडि़त रहे। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है। अस्पताल में महिला डॉक्टर के न रहने से स्थानीय महिलाओं को परेशान उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि 20 मरीज आए थे। जिन्हें परामर्श व दवाएं दी गई है। अस्पताल पहुंची संगीता ने बताया कि तेज बुखार और पेट दर्द हो रहा था। लेकिन महिला चिकित्सक नहीं मिली। एक डॉक्टर जांच कर कुछ दवाएं दिया है। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मौसमी बीमारी के 15 मरीज, मांसपेशियों व जोड़े में दर्द के पांच मरीज आए। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, न्यूज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलुवा बाजार में सर्दी जुकाम के मरीजों की भरमार रही। डॉ. प्रवीण पटेल ने बताया कि 23 मरीजों का इलाज किया गया ज्यादातर सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कफ सिरप मिला न हुई खून की जांच
बनकटी। पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में दवा और जांच का टोटा रहा। बच्चे का इलाज कराने आए रहमत अली ने बताया कि कफ सिरप नहीं मिला। फार्मासिस्ट ने बताया कि बाहर से ले लो। दूसरी ओर पीएचसी पर एचआईबी व सीबीसी जांच कई महीनों से नहीं हो रही है। पीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि कफ सिरप का डिमांड भेजा गया है। जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।

----------------------
खुजली व त्वचा रोग के मरीजों की अधिक रही संख्या
बभनान। पीएचसी पर आरोग्य मेले में 80 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि खुजली और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या अधिक रही।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed