फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patidar accused of cutting green tree, case registered

Basti News: पटीदार पर हरा पेड़ काटने का आरोप, केस

Sun, 08 Jun 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Patidar accused of cutting green tree, case registered
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के लोहरौली गांव में हरा पेड़ काट कर उठा ले जाने तथा मना करने पर अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोहरौली के अवधेश कुमार यादव ने पांच जून को एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि चार जून की शाम 6 बजे पटीदार संतोष कुमार सहयोगियों के साथ उसका हरा पेड़ काट रहे थे। मना करने पर अपशब्द कहते हुए आमादा फौजदारी होने लगे। सूचना पर डायल 112 पर पहुंची तो संतोष कुमार ने धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

मां-बेटी की पिटाई के मामले में तीन पर केस
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के सेखुई गांव में बाइक तथा कार के आपस में टकरा जाने के विवाद में मां-बेटे की पिटाई के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। साहिल वर्मा निवासी सेखुई ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उसकी बाइक और अजय की कार टकरा गई। अजय व विजय और उसकी मां प्रभावती ने अपशब्द कहते उसे मारा-पीटा। बीच-बचाव के लिए दौड़ी उसकी मां को भी लोगों ने मारा-पीटा। आसपास के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर घायल मां-बेटे को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

गुमटी में घुसी कार, बिखर गया सामान
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार बेकाबू होकर गुमटी में घुस गई। गुमटी में रखा सामान बिखर गया। कुरियार के राम अजोर ने बताया कि मुंडेरवा की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी गुमटी की दुकान में घुस गई। उस समय वह बगल में ही चाय की दुकान में चाय पीने गए थे। कार की टक्कर से दुकान में रखा सारा सामान बिखर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

2890 मीटर बिजली का तार चोरी, केस
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के जलालाबाद नहर के पास से चोर बिजली का 2890 मीटर तार काटकर चुरा ले गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बभनान उपकेंद्र के जेई रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि 31 मई को लाइन मैन आशीष सिंह ने उन्हें सूचना दी कि जलालाबाद नहर के पास 25 स्पैन का करीब 2890 मीटर तार 30 मई की रात काट लिया गया है। इससे विभाग को लगभग एक लाख अड़तीस हजार रुपये की क्षति हुई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
रंजिशन मारपीट में बलवा का केस
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के भादीखुर्द गांव में मुकदमे की रंजिश में बृहस्पतिवार को जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने रामतेज की तहरीर पर छह नामजद सहित 12-13 आरोपियों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि लक्षमण ने परिवार के राहुल, राजन, मंजू, पूजा व सुधा के अलावा पांच-छह लोगों को बाहर से बुलाकर शाम करीब सात बजे रामतेज व उसके परिवार के लोगोें को मारा-पीटा। संवाद
बच्चों के विवाद में मारपीट, केस
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के पेड़रहिया में बच्चों के गेम खेलने को लेकर मारपीट हो गई। गोंडा जिले के नवाबगंज थाने के खालेकपुरवा नरेंद्रपुर निवासी सरोज ने तहरीर दी कि उनके लड़के को गेम खेलते समय हार जीत को लेकर छावनी थानाक्षेत्र के लोनियापार निवासी निखिल, पंकज व पेड़रहिया निवासी अजय ने मारापीटा और धमकी दी। संवाद
रंजिश में मारपीट का केस
बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के मधवापुर पांडेय गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। वहां की पूनम उर्फ गुड़िया ने तहरीर दी कि 05 जून को शाम करीब 05 बजे गांव की ही सत्यावती, आंचल व सत्य प्रकाश ने अपशब्द कहा। मना करने के कारण डंडे से मारने-पीटने लगे। मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
मारपीट का केस दर्ज
बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के केरौना में मारपीट के मामले में पुलिस ने लवकुश की तहरीर पर चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में ठोठिया कला निवासी अनमोल यादव, रवि यादव, मझौआ कला निवासी रोहित, हर्ष पुत्र रूपचंद्र निवासी मझौवा कला थाना रुधौली शामिल हैं। संवाद

मस्जिद से निकलते ही मारपीट, केस
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के बैरागल में शुक्रवार को दोपहर दो बजे नमाज पढ़कर बाहर निकलने पर मारपीट के मामले में गांव के चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मोहम्मद इमरान ने तहरीर दी कि बैरागल मस्जिद से वह दो बजे नमाज अदा कर बाहर निकला। पुरानी दुश्मनी को लेकर गांव के लल्लू उर्फ इकरार हुसैन, वोलायत हुसैन, राजू उर्फ इसरार हुसैन व विस्सू ने घेरकर गाली देने लगे। मना करने पर मारने-पीटने लगे और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed