फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passing out parade of 193 recruit constables

Basti News: 193 रिक्रूट आरक्षियों का हुआ पासिंग आउट परेड

Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade of 193 recruit constables
पुलिस लाइन सभागार में परेड करते रिक्रूट आरक्षी। संवाद
बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन हुआ। इसमें यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुल 193 रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान नए आरक्षी उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित कुल 650 नए रंगरूट बस्ती जिले को आवंटित हुए हैं। स्थानीय पुलिस लाइन में 193 नए रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत परेड का प्रदर्शन किया। शेष 457 नए रंगरूटों को अन्य जिलों में प्रशिक्षित किया गया है। इसमें इसमें 517 पुरुष और 133 महिला पुलिस शामिल है। इन सभी को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस सेल में सोमवार से तैनाती मिलने लगेगी। पुलिस महकमे में स्टॉफ की संख्या 2600 से बढ़कर 3250 हो जाएगी। जिससे थानेवार सुरक्षा की संरचना और मजबूत होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे परेड कमांडर के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी ने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के संबोधन एवं सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने नए आरक्षियों को आमजन के सुरक्षा के प्रति सजग रहने की नसीहत दी। बाद में एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत किया। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed