फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers were troubled due to cancellation of many trains.

Basti News: कई ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री रहे परेशान

Fri, 05 Jun 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled due to cancellation of many trains.
रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री।
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते चलने वाली लालकुआं-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस और सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जनरल टिकट लेकर दूसरे ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पैदल उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से यातायात पावर ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते 29 मई से गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन निरस्त चल रही है जो आगामी 7 जून तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। तमाम यात्री जानकारी के अभाव में स्टेशन पर पहुंच गए और वहां पहुंचने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से यात्रा करनी है, वह ट्रेन निरस्त है, ऐसे में तमाम यात्री मजबूर होकर भीषण गर्मी में जनरल टिकट लेकर भीड़ का सामना करते हुए दूसरे ट्रेनों से सफर करने को मजबूर हुए। वहीं पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री निजी वाहन के साथ निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed