फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passenger trains will run at full speed even in fog.

Basti News: कोहरे में भी अपनी रफ्तार से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains will run at full speed even in fog.
बस्ती। कोहरे में भी पैसेंजर ट्रेनों के साथ मालगाड़ी को सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे प्रशासन ने जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगवाए गए हैं। इससे कोहरे में भी ट्रेनें अपनी रफ्तार से चलेंगी। ट्रेन चालक को सिग्नल की जानकारी फाॅग डिवाइस के माध्यम से पहले ही मिलती रहेगी।
विज्ञापन




पहले सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी, मगर अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे की ओर से ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस बार पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ी में जीपीएस फॉग डिवाइस लगाया गया है, जो पूर्व स्पीड से 25 प्रतिशत अधिक गति से चलेगी। पहले चालकों को कोहरे में सिग्नल की जानकारी न होने पर धीमी गति से ट्रेनों का संचालन करना पड़ता था। कभी-कभार ट्रेनों को काफी देर तक आउटर पर खड़ी करनी पड़ती थी। जीपीएस फॉग डिवाइस से सिग्नल की जानकारी पहले मिल जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही, सभी प्रकार के सिग्नल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप एवं सिगनल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग कराया गया है। रेलवे क्रॉसिंग पर लगे बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाए गए है। रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे के दौरान पूर्ण ब्लॉक पद्धति एवं स्वचालित ब्लॉक पद्धति में ट्रेनों के संचालन के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों की काउसिलिंग की गई है। साथ ही सुरक्षित एवं सहज परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पटरियों के निगरानी के लिए रेल कर्मचारियों की ओर से पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

कोट
कोहरे के चलते इस बार पैसेंजर ट्रेनों के साथ मालगाड़ी में जीपीएस आधारित फॉग डिवाइस लगाए गए हैं, जो ट्रेन संचालन में काफी मदद करेंगे। डिवाइस के माध्यम से सिग्नल की जानकारी पहले से चालक को मिलती रहेगी। ट्रेन संचालन में बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में लोको पायलटों की काउंसिलिंग किया गया है।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed