{"_id":"6a3ed6c09509a54ed300ce20","slug":"passenger-train-between-mankapur-and-gonda-to-remain-cancelled-until-july-11-basti-news-c-207-1-bst1013-161247-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 11 जुलाई तक मनकापुर-गोंडा के बीच निरस्त रहेगी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 11 जुलाई तक मनकापुर-गोंडा के बीच निरस्त रहेगी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री- संवाद
बस्ती। गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक चल रहे तीसरी रेलवे लाइन की प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से मनकापुर जंक्शन तक चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 26 जून से 11 जुलाई तक मनकापुर रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। जबकि मनकापुर जंक्शन से गोंडा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन से चलकर गोंडा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन संख्या 55031 शाम को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 6:25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करती है। इस ट्रेन को गोंडा में चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को मनकापुर जंक्शन तक चलाए जाने का निर्णय लिया गया है, जबकि सुबह में जाने वाली गोरखपुर गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है।
ऐसे में छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और उन्हें इस भीषण गर्मी में जहां आने-जाने के लिए प्राइवेट व निजी वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है, वही समय के साथ पैसे भी अधिक खर्च करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोंडा में चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से सुबह में जाने वाली गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है, जबकि शाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को यात्रियों के सहूलियत के लिए मनकापुर जंक्शन तक चलाया जा रहा है।