फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pasport

अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान

Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
pasport
अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान
विज्ञापन

थानेदारों को दी गई हाईस्पीड डेटा सिम और टैबलेट
एसपी ने दी जानकारी, सत्यापन कार्य में आ जाएगी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पासपोर्ट के लिए आवेदन के बाद दस्तावेज के सत्यापन के लिए आवेदक को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब पुलिस आवेदक के घर जाकर एम पासपोर्ट एप के माध्यम से दस्तावेज का सत्यापन कर मौके पर ही अधिकारियों के कार्यालयों में भेज देगी। यहां से रिपोर्ट सीधे पासपोर्ट कार्यालय पहुंचेगी और पासपोर्ट प्रिंट होकर सीधे आवेदक के घर पहुंच जाएगा। इससे समय की बचत होगी।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात हुई क्राइम मीटिंग में सभी थानाध्यक्षों को टैबलेट और हाई स्पीड डेटा सिम मुहैया करा दी गई है। अब सत्यापन कार्य में तेजी आ जाएगी। प्रक्रिया की बात करें तो पासपोर्ट के लिए आवेदन होने के बाद आवेदक के सत्यापन के लिए दस्तावेज को पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भेजा जाता है। जहां से उन दस्तावेजों को संबंधित थाने में भेज दिया जाता है। थाने में दस्तावेज के सत्यापन के लिए आवेदक और उसके दो पड़ोसियों को बुलवाया जाता है। उनके दस्तावेज को और पड़ोसियों के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार करके पुलिस फाइल वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजती है। इस पूरी प्रक्रिया में तकरीबन 15 से 20 दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पासपोर्ट के लिए मोबाइल एम पासपोर्ट एप से आवेदन किया जा सकेगा। थाने में जो कागजात पहुंचेंगे वह मोबाइल के एम पासपोर्ट एप पर भी उपलब्ध होंगे। पुलिसकर्मियों को उसी एप पर आवेदक के घर जाकर मौके की फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी और उसके हस्ताक्षर भी उसी टैब पर करवाने होंगे। पुलिसकर्मी मौके पर आवेदक के दस्तावेजों को टैब में स्कैन कर उसे अपलोड कर देगा। मोबाइल एप की सुविधा शुरू होने के बाद पुलिस को आवेदक के घर पर जाना ही पड़ेगा। इसके बाद ही फाइनल जांच कर उसे अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान सकेंगे अपडेट
आवेदन की स्थिति भी इस एप और टैब के जरिए पता चल सकेगी। साथ ही मिलने वाली तारीख की भी जानकारी मिल सकेगी। सत्यापन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है, इसकी भी जानकारी मिलेगी। वहीं, कितनी फीस लगेगी इसका भी आकलन एप के जरिए हो जाएगा। अधिकांश जिलों में बाहरी लोग रहकर नौकरी करते हैं। ऐसे में उनको भी पासपोर्ट बनवाने के दौरान परेशानी नहीं होगी। आवेदन करने के बाद पुलिस उक्त जिले के संबंधित थाना क्षेत्र व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच कराने के बाद अपनी रिपोर्ट लगाएगी। इससे बाहरी लोगों को खासा फायदा भी मिलेगा।

ऐसे काम करेगा सिस्टम
मोबाइल में एम-पासपोर्ट सेवा एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप के डाउनलोड हो जाने के बाद नए यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। जिस शहर में आप रह रहे हैं वहां के पासपोर्ट कार्यालय को चयन करें। अपना नाम, जन्मतिथि व ई-मेल आईडी की जानकारी देनी होगी। अपनी एक यूनिक लॉग-इन आईडी और पासवर्ड देना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद पुष्टि के लिए लॉग-इन आईडी मांगी जाएगी। अब नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। एप से लोगों को बेवजह चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। समय के साथ पुलिसकर्मियों को भी इस तकनीक का फायदा होगा। जिनके पास पहले से पासपोर्ट है, उनको भी इस एप के माध्यम से कई सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे पासपोर्ट धारक भी अपनी जानकारी में बदलाव करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed