फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Parking not made despite being marked in the city, common man troubled by traffic jam

Basti News: शहर में चिह्नित होने के बावजूद नहीं बने पार्किंग, जाम से आम आदमी परेशान

Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Parking not made despite being marked in the city, common man troubled by traffic jam
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग का इंतजाम न होने से प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है, बावजूद इसके नगर पालिका के जिम्मेदार कोई ठोस नहीं निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय पर गांधीनगर व मालवीय रोड जैसे दो प्रमुख मार्गों से वाहनों का आवागमन होता है। इन्हीं मार्गों पर ही मुख्य बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंचते हैं। शास्त्री चौक से रोडवेज के बीच गांधीनगर बाजार में सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। जिसका नतीजा यह होता है कि देर शाम तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। तकरीबन तीन साल पहले नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी व यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने शास्त्री चौक, कंपनीबाग व राजकीय इंटर कॉलेज के सामने तीन पार्किंग स्थलों का चयन किया और इसे संचालित करने के लिए अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में लगे रहे। बावजूद इसके अभी तक न तो पार्किंग स्थलों को अस्तित्व में लाया जा सका और न ही जाम पर ही कोई रोक लगाई जा सकी। यही नहीं जो पार्किंग स्थल चयनित व चिन्हांकित किए गए थे, वह दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आ गए। नतीजतन पूरा गांधीनगर क्षेत्र अभी भी भीषण जाम की चपेट में रहता है। यहां वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर खड़ी करने को मजबूर रहते है। पुलिस वाहनों का चालान काटकर अपना पल्ला झाड़ लेती है और जाम का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

---

पार्किंग स्थलों को नए सिरे से संचालित किया जाएगा
एसडीएम सदर गुलाब चंद ने बताया कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चयनित पार्किंग स्थलों को नए सिरे से संचालित करवाया जाएगा। वहीं यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि जाम पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन कर अवैध ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू होते ही जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed