फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   parijanon se nahin mil payenhe doctor rita

परिजनों से नहीं मिल पाएंगी डा. रीता बरनवाल

Sun, 23 Feb 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
parijanon se nahin mil payenhe doctor rita
अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ भारत आ रहीं बस्ती जिले की डॉ. रीता बरनवाल। - फोटो : BASTI
परिजनों से नहीं मिल पाएंगी डॉ. रीता बरनवाल
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सोमवार को भारत आ रहीं भारतीय मूल की डॉ. रीता बरनवाल अपने परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाएंगी। उनका ट्रंप के प्रोटोकाल की वजह से परिवार के लोगों से मिलना संभव नहीं हो पाएगा।

परमाणु ऊर्जा प्रमुख डॉ. रीता के चिकित्सक चाचा मेरठ निवासी सुभाष चंद्र बरनवाल ने बताया कि उनकी भतीजी से बात हुई है। उनका अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यस्त कार्यक्रम के कारण परिजनों से मिलना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि रीता राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के लिए 10 फरवरी को आगरा में थीं। समय की कमी की वजह से वह आगरा में रहने वाली मौसी से मुलाकात कर वापस चली गई थीं। डॉ. सुभाष ने बताया कि भारत व अमेरिका के बीच 2008 में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लिए समझौता हुआ था। डॉ. रीता का प्रयास है कि संयंत्र शीघ्र स्थापित हो। इसके लिए उन्हें बार-बार भारत आना होगा। तब समय निकाल कर वह परिजनों से मुलाकात करेंगी। डॉ. रीता के भतीजे गौरव ने कहा कि बुआ ने मेरठ में ही सभी परिजनों से मिलने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed