फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pari murder case: State minister consoled the family

परी हत्याकांड : राज्यमंत्री ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया

Thu, 17 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pari murder case: State minister consoled the family
अतुल श्रीवास्तव से जानकारी लेते तथा उपजिलाधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश देते राज्यमंत्री।
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के जीतीपुर गांव में जमीन विवाद में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर परी की हत्या के मामले में वन व पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने बुधवार को परिवार वालों का ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

परिवार ने थानाध्यक्ष पर आरोपी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ने का आरोप लगाते हुए शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने, सुरक्षा की मांग और नवीन परती में बने आरोपी के मकान को ध्वस्त कराने की मांग की। मंत्री ने उपजिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी को अविलंब मकान गिराने व थानाध्यक्ष को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

15 जून को पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट के दौरान अतुल श्रीवास्तव की पुत्री सिद्धी श्रीवास्तव उर्फ परी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके भांजे अंशु श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अमरनाथ वर्मा, दूधनाथ, कुसुम, सुमन वर्मा, अंशिका, मिथिलेश उर्फ बिट्टन, शिवकुमारी, फूलकुमारी, नीरज, शिक्षा वर्मा, राजेंद्र वर्मा समेत 11 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। नामजद आरोपियों में आठ गिरफ्तार कर लिए गए हैंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed