फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic in the village intersection

कटान से गांव में दहशत

Sun, 11 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 11 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Panic in the village intersection
दुबौलिया क्षेत्र मे हो रहा घाघरा मे कटान।
दुबौलिया क्षेत्र के पारा गांव के पास घाघरा नदी के कटान से गांव के लोग दहशत में है। शनिवार को सुबह अचानक नदी तेज कटान करना शुुरु कर दिया। नदी वीडी बांध को काटकर धारा में मिलाने लगी। इससे घबराकर गांव वालों ने इसकी सूचना एसडीएम व विभाग के जेई को दिया। लेकिन शाम तक कोई अधिकारी बंधे का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। केवल राजस्व कर्मी पहुंचे एवं आश्वासन देकर चले आए। 
विज्ञापन



नदी में शाम तक कटान का दायरा बढ़ता जा रहा था। बंधे के पास बने कई स्पर बैठ गए है। कटान से पारा, मटिहा गांव के लोगों में दहशत है। गांव वालों को कहना है कि अगर नदी इसी प्रकार से कटान करती रही। तो बंधा कभी भी कट सकता है। देवरागंग बरार के प्रधान मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नदी लगातार तेजी से बंधे को काट रही है। सुबह ही अधिकारियों को सूचना दिया था। मगर कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं आया। कटान से बंधे पर खतरा बना हुआ है। गांव के बृजेश सिंह, विजयी, राज कुमार, रमेश चौबे ने प्रशासन के अधिकारियों से बंधे की सुरक्षा करने की मांग किया है। इस संबंध में एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद सिंह ने बताया कि कटान की जानकारी मिली है। बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया गया है। वीडी बांध पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed