फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic embankments bordering villages

तटबंधों से सटे गांवों में दहशत

Sun, 17 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 17 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Panic embankments bordering villages
विक्रमजोत लोलपुर बांध के पास दस नंबर ठोकर का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार हर्रैया।
 शारदा नदी से पानी छोड़े जाने से घाघरा (सरयू) में उफान है। केंद्रीय जल आयोग की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह घाघरा का जलस्तर बढ़कर 92.485 सेमी. हो गया जबकि शाम तक यह 92.560 एमएम  पहुंच गया। घाघरा की उग्रता से ठोकर नंबर 10 भी क्षतिग्रस्त हो गया है। अब एक से पांच तक के ही ठोकर (स्पर) क्षतिग्रस्त होने से बचे हैं। हर्रैया एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय कुमार रविवार सुबह गौरियानैन पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बोल्डर, ईंट रोड़े के साथ ही मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


लोलपुर-विक्रमजोत बांध स्थित गौरियानैन के पास शनिवार भोर ठोकर नंबर नौ का एक हिस्सा नदी में समा गया। पूरे गांव में  हाहाकार मच गया। रात में स्पर के ढहते ही आनन  फानन में  गांव वालों ने जेई ज्ञानप्रकाश जायसवाल और दयाशंकर सिंह को  सूचना  दी। विक्रमजोत लोलपुर बांध का यह  हिस्सा  गौरियानैन, केशवपुर, सहजौरा पाठक, भदोई, विक्रमजोत, बाघानाला, कल्याणपुर सहित आधा दर्जन गांव को ढाल बना हुआ है। 
विज्ञापन


इसी तहर चिलमापुर क्षेत्र के चांदपुर बंधे पर नदी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पारा स्पर को भी खतरा पैदा हो सकता है। कटरिया गांव के पास बना स्पर आंशिक तौर पर धंस गया है। दो अन्य स्परों पर दबाव जारी है। यहां के बीडी बंधे के रैनकट व रैटहोल भरे जा रहे हैं। बोरे ब्रिकरोड़े भरकर बंधे के किनारे लगाने का कार्य भी चल रहा है। पिपरपाती के सभी स्परों पर बढ़ते जलस्तर के कारण दबाव बना हुआ है। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सहायक अभियंता बाढ़ खंड पीसी सिंह ने कहा कि तकनीकी टीम बंधे पर कैंप कर  रही है। पर्याप्त मात्रा में ईँट के टुकड़े और  बोल्डर उपलब्ध हैं।  मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed