{"_id":"66f9ae2c9ad0085a070bc864","slug":"panic-due-to-rumor-of-wolf-turned-out-to-be-a-beaver-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124785-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भेड़िया की अफवाह से दहशत, निकला उदबिलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भेड़िया की अफवाह से दहशत, निकला उदबिलाव
Mon, 30 Sep 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
कसैला गांव में गड्ढे में गिरा उदबिलाव
हर्रैया क्षेत्र के कसैला गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के कसैला गांव में निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में गिरे एक जानवर को देखकर लोगों ने गांव में भेड़िया आने की अफवाह फैला दी। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को कसैला गांव में निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में जंगली जानवर गिर गया। पानी भरा होने के कारण वह उसमें से बार-बार निकालने का प्रयास कर रहा था। रास्ते से गुजर रहे किसी की निगाह उस पर पड़ी तो उसे भेड़िया समझ कर इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। देखते ही देखते भेड़िया के होने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रधान के प्रतिनिधि स्वामी नाथ ने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन कर दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। 112 के पुलिसकर्मियों ने वन विभाग को सूचनादी। वन विभाग की टीम के प्रेम प्रकाश, रामचेत माली, चंद्र भान वाचर, राम निवास वाचर पहुंच। उन्होंने देखा कि वह भेड़िया नहीं, बल्कि उदबिलाव है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने उसे गड्ढे स बाहर निकाला गया। भेड़िया होने की सूचना से लोगों में इस कदर दहशत फैल गया कि लोग अपने जानवर व बच्चों को घरों के अंदर कर दरवाजा बंद कर दिया। टोली बनाकर रखवाली करने लगे।
वन विभाग के लोगों ने जब भेड़िया ना होने की पुष्टि की तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस कर्मियों ने लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने ,और किसी तरह की भी कोई सूचना हो तुरंत पुलिस को देने की बात कही। संवाद