{"_id":"66ce48e3040395ccd3002db4","slug":"panic-due-to-deforestation-in-a-dozen-villages-of-vikramjot-basti-news-c-207-1-bst1001-122776-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विक्रमजोत के एक दर्जन गांवों में कटान से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विक्रमजोत के एक दर्जन गांवों में कटान से दहशत
Wed, 28 Aug 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। सरयू नदी समीपवर्ती एक दर्जन गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। कुछ जगहों पर कटान शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
माझा क्षेत्र व उसके किनारे स्थित गांवों की कृषि योग्य भूमि नदी में समा रही है। नदी कटान करते हुए आबादी की तरफ बढ़ रही है। संदलपुर, छतौना माझा, भौसिया, कन्हईपुर, खेमराजपुर, लकड़ी, पकड़ी संग्रामपुर सहित दर्जन भर गांवों में कटान शुरू कर दी है। यहां के किसानों की खेती योग्य जमीन नदी की धारा में विलीन होती जा रही है।
कटान से सबसे ज्यादा नुकसान संदलपुर व कन्हईपुर गांव में हो रहा है। संदलपुर गांव से नदी सटकर बह रही है। गांव के पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह, महतू, गदनू, रोशन सिंह आदि का कहना है कि अगर कटान रोकने का कोई प्रबंध नहीं हुआ तो उनकी कृषि योग्य भूमि सहित आबादी क्षेत्र की भूमि नदी में समाहित हो जाएगी। संवाद