फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayat assistants issue ultimatum to government, Lucknow warns of indefinite strike

Basti News: पंचायत सहायकों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, लखनऊ ने अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी

Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants issue ultimatum to government, Lucknow warns of indefinite strike
नगर बाजार। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पंचायत सहायकों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे पहले जून माह में मांग पत्र दिया गया था। जिसके बाद शासन स्तर पर प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। वार्ता में मांगों के समाधान के लिए दो माह का समय मांगा गया था लेकिन अवधि बीतने के बाद भी मानदेय बढ़ोतरी और स्थायीकरण को लेकर कोई सकारात्मक आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे प्रदेश भर के पंचायत सहायकों में निराशा और असंतोष है।

उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों ने अपनी प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने, मानदेय को ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष करते हुए 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा उत्तर प्रदेश के निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर मानदेय देने की मांग की है। इसके साथ ही अनुभव और योग्यता के आधार पर समायोजन कर स्थायी सेवा नियमावली बनाते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश एवं स्थानांतरण नीति लागू करने तथा आगामी ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में अनुभव के आधार पर 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग शामिल है। यूनियन ने शासन से मांग की है कि इन मांगों पर एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में प्रदेश के समस्त पंचायत सहायक सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, महेश कुमार, कुसुम, विवेक कुमार, ऋषभ भार्गव, अजय कुमार वर्मा, मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed