{"_id":"660a9610c11983fb7101f3dd","slug":"painter-was-murdered-over-a-dispute-over-broken-mobile-phone-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113960-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेंटर की मोबाइल फोन टूट जाने के विवाद में हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेंटर की मोबाइल फोन टूट जाने के विवाद में हुई थी हत्या
Mon, 01 Apr 2024 04:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
पांच फरवरी को स्टेडियम गेट के बाहर मिला था शव
नशे में चूर होकर टक्कर होने पर टूट गई थी आरोपी कृष्णा का मोबाइल फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम की चहारदीवारी के बाहर पांच फरवरी को हुई पेंटर बबलू की हत्या का कोतवाली पुलिस ने स्वाॅट व सर्विलांस टीम के सहयोग से शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, फव्वारा तिराहे पर नशे में धुत आरोपी से पेंटर की टक्कर हो गई थी। आरोपी का मोबाइल फोन गिरकर टूट गया था। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी कृष्णा पांडेय ने इंटरलॉकिंग वाली ईंट से सिर में लगातार प्रहार किया। इससे पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को रेलवे स्टेशन पुरानी बस्ती के गेट नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान घटनाक्रम के बारे पूछताछ के आधार पर बताया कि पेंटर बबलू और आरोपी की जान-पहचान नहीं थी। दोनों नशे में धुत थे। गिरफ्तार हत्यारोपी कृष्णा निवासी लेदवा थाना सोनहा ने पुलिस को बताया कि झंडा तिराहे के पास अनिल कुमार उर्फ बबलू नशे में उससे टकरा गया। धक्का लगने के कारण उसका मोबाइल फोन गिर कर टूट गया। कृष्णा ने पेंटर से कहा कि मोबाइल फोन बनवाओ नहीं तो जान ले लेगा। जवाब में पेंटर ने कह दिया कि तुम्हारे जैसे बहुत देखा हूं। उसने मुझे दो चाटा मारकर कहा कि मुझसे मोबाइल पुोन बनवाओगे।
इससे आहत होकर कृष्णा ने गुस्से में आकर वहां पड़े सीमेंटड ईंट के टुकड़े से लगातार कई बार प्रहार किया। इससे ईंट का टुकड़ा एक-दो और हिस्सों में टूट गया था। शव को पास के बरगद के पेड़ व स्टेडियम की चहारदीवारी के पास छिपा दिया। अगले दिन टूटा हुआ मोबाइल फोन रोडवेज पर बनवाने के लिए देकर गुजरात चला गया था। शनिवार को ट्रेन से वापस आकर रेलवे स्टेशन के गेट से निकलते ही पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। ईंट का टुकड़ा, मोबाइल फोन व 150 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
...
यह थी घटना
- पांच फरवरी को स्टेडियम के पास बरगद के पेड़ के बगल में बनी चहारदीवारी के गेट के सामने एक व्यक्ति का शव मिला था। पहले लोगों को लगा कि कोई शराब पीकर लुढ़का होगा। मगर, पास जाकर देखा तो सिर में गहरी चोट और जमीन पर खून पसरा हुआ था। हिलाने-डुलाने पर पता चला कि वह मर चुका है। पिता मिठाई लाल का कहना है कि चार फरवरी को शाम करीब पांच बजे मोहल्ले के मनोज चौरसिया के यहां पेंटिंग का कार्य पूरा करने के बाद 300 रुपये मजदूरी पाया था। उसके बाद वह कटरा में रहने वाली बहन अनीता देवी यहां रात आठ बजे गया था। चाय-नाश्ता करने के बाद वहां से भी 100 रुपये लेकर रात करीब नौ बजे घर जाने की बात कहकर निकला था।