फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paint a mouse and leave it in the house

Basti News: रंग लगाकर घर में छोड़ दें एक चूहा... बाकी भाग जाएंगे

Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Paint a mouse and leave it in the house
- संचारी रोगों की रोकथाम में लिए चल रहे अभियान में बता रहे विशेषज्ञ
विज्ञापन

- जैविक व रसायनिक तरीकों से चूहा व छछूंदर भगाने का बता रहे तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि रक्षा विभाग चूहा व छछूंदर नियंत्रण के लिए नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं। कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा बताते हैं कि घर से चूहा भगाना बेहद आसान है। इसके लिए पहले एक चूहा पकड़ लें और उसे किसी रंग में रंगकर घर में ही छोड़ दें। रंगीन चूहे को देखकर अन्य चूहे घर से भाग जाएंगे।
वह बताते हैं कि यह जैविक फाॅर्मूला है। इसे ऐसे समझें कि बाजार में आजकल सफेद रंग के चूहे बिक रहे हैं। लोग इन्हें खरीदकर लाते हैं और घर में छोड़ देते हैं। घर में पहले से मौजूद चूहे अपने बीच सफेद चूहे को देखकर विचलित हो जाते हैं और वह घर से भाग जाते हैं।
विज्ञापन

यदि सफेद चूहा नहीं मिल रहा है तो कोई भी चूहा पकड़ लें और उसे रंग लगाकर घर में छोड़ दें, बाकी सारे खुद ही भाग जाएंगे। कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर बताते हैं कि इसके अलावा यदि रसायनों का प्रयोग कर चूहा भगाने चाहते हैं कि भुना हुआ चना, गेहूं व चावल में सरसों का तेल और जिंक फास्फाइड 80 प्रतिशत एक ग्राम मात्रा मिलाकर रख दें। इसे खाकर चूहे मर जाएंगे। उल्लेखनीय है कि चूहा व छछूंदर संचारी रोग के वाहक होते हैं।

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed