फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   paimaish

जमीन की पैमाइश कराने के लिए 11 वर्ष से दौड़ रहे दलित किसान

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
paimaish
जमीन की पैमाइश कराने के लिए 11 वर्ष से दौड़ रहे दलित किसान
विज्ञापन

जमीन पर वन विभाग ने किया है पौधरोपण, भूमिहीन हो गए किसान
जितेंद्र यादव
बस्ती/गनेेशपुर। जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के डमरुआ जंगल के 22 दलित किसानों की 26 बीघा जमीन पर वन विभाग ने कब्जा जमा लिया है। इसे पाने के लिए इसकी पैमाइश कराने को यह किसान 11 वर्ष से राजस्व व वन विभाग का चक्कर काट रहे हैं। राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देश पर एक बार पैमाइश का प्रयास भी किया, मगर वन विभाग के जिम्मेदारों की गैर मौजूदगी के कारण संभव नहीं हो सका। इन किसानों ने शासन को भी दर्जनों पत्र भेजकर अवगत कराया है, मगर जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। इधर इन किसानों की जमीन पर कब्जा कर वन विभाग ने इन्हें भूमिहीन बना दिया है।
जिले के डमरुआ जंगल गांव के काश्तकारों के भूमिहीन होने का दर्द 2012 से शुरू हुआ। यहां के 204 बीघा से ज्यादा जमीन पर वन विभाग का कब्जा है। इसमें से 26 बीघा जमीन किसानों की है। इस जमीन पर कई काश्तकारों अपने आवास आदि बनाने के लिए नींव डाली थी, मगर वन विभाग ने उस पर भी रोक लगा दिया। मामला राजस्व परिषद तक गया, मगर 11 वर्ष बीत गए हैं। कोई परिणाम नहीं आया है। वन विभाग व राजस्व विभाग एक दूसरे पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ रहे हैं। पैमाइश न होने के कारण यह दलित किसान अपनी खेती बाड़ी से दूर हो गए हैं।
विज्ञापन

------
इन किसानों की भूमि पर वन विभाग ने किया है कब्जा
जटाशंकर, ज्ञानदास, राम लुटावन, रामरूप, छबिलाल, नोखाई, कोदई, नीबार, सरोज कुमार, बिनोद, अमेरिका, परसराम, विश्राम, सीताराम, राम बुझारत, शंभूनाथ , शितानंद, राम कुबेर, अजीत, दिनेश, परमात्मा, दीनानाथ आदि की जमीन पर वन विभाग का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले डीएफओ
प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य ने कहा कि डमरुआ जंगल का मामला संज्ञान में है। किसानों की जमीन वन विभाग के पास है। इसकी पैमाइश कराई जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग व वन विभाग की टीम बनाकर पैमाइश कराई जाएगी। इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराकर किसानों को उनकी जमीन दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed