फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PAC constable got married for the second time on the basis of fake divorce deed

Basti News: पीएसी के सिपाही ने फर्जी तलाकनामे पर रचा ली दूसरी शादी

Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
PAC constable got married for the second time on the basis of fake divorce deed
बस्ती। सोनहा थाने में तैनात महिला सिपाही प्रतिभा वर्मा ने अपने पति पर धोखाधड़ी करके दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी दिलाने एवं अभद्रता करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला सिपाही प्रतिभा वर्मा ने बताया कि वह ग्राम सिहावत थाना जिगिना जनपद मिर्जापुर की निवासी है। उनकी शादी पीएसी में तैनात कांस्टेबल संदीप वैनवंशी बहेरी थाना खानपुर, जिला गाजीपुर से हुई है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने फर्जी तलाक का कागजात तैयार उनकी न जानकारी में दूसरी शादी रचा ली है। जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र पीएसी सेनानायक मिर्जापुर को भी दिया है। इस शिकायत के बाद उनके पति द्वारा दूसरे लोगों से उन्हें और उनके परिवार को गाली दिलवाई जा रही है। जानमाल की धमकी दी जा रही है। एसपी ने प्रकरण सुनने के बाद कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया महिला सिपाही सोनहा थाने में तैनात है। उनकी तहरीर पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed