फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outpouring of grief as the Agniveer's mortal remains arrive; people pay their final respects.

Basti News: अग्निवीर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, लोगों ने दी अंतिम सलामी

Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Outpouring of grief as the Agniveer's mortal remains arrive; people pay their final respects.
अ​ग्निवीर जवान का शव देखकर बदहवास पड़ी मां रमावती, बहन रुना-संवाद
मुंडेरवा। अग्निवीर जवान नरेंद्र यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव उमरी अहरा पहुंचने पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सेना के जवानों ने अग्निवीर को अंतिम सलामी दी। इससे पूरा गांव गमगीन हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सम्मान के साथ अयोध्या के सरयू नदी के घाट पर अग्निवीर जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उमरी अहरा गांव के अग्निवीर जवान नरेंद्र कुमार (22) पुत्र रक्षाराम यादव आर्मी सप्लाई कोर यूनिट 524 बीकानेर में अग्निवीर एमटी के पद पर तैनात थे। शनिवार को आर्मी कैंप में ही करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह 11:30 बजे जब दिवंगत की पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उमरी अहरा पहुंचा तो हजारों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

दिवंगत के पार्थिव को सेना की गाड़ी से उनके घर लाया गया तो भारी भीड़ तिरंगा और नरेंद्र यादव का पोस्टर लेकर पुलिस स्कॉट के साथ नरेंद्र कुमार अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा नरेंद्र कुमार का नाम रहेगा के नारे लगाते रहे। शव लेकर आए सेना के जवान, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से आए अधिकारियों ने सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शव को लेकर अयोध्या के सरयू नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उदयराज तिवारी, प्रीतू पाल, सदर विधायक महेंद्र यादव, चेयरमैन सुनील सिंह टीकू, अजय सिंह, शशांक त्रिपाठी, फिरोज खान, रामकेश चौधरी, सुशील चौबे, प्रवीन चौधरी, चंचल पांडेय, शिवम भय्ठ, खलील अहमद, जगराम चौधरी, नायब तहसीलदार आकांक्षा श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिह, एसओ प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed