{"_id":"6a4b9005ebb418801e0aaf83","slug":"out-of-control-truck-runs-over-couple-on-motorcycle-in-basti-wife-dies-husband-injured-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक का कहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत-शव कई टुकड़ों में बंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक का कहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत-शव कई टुकड़ों में बंटा
Mon, 06 Jul 2026 04:52 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:52 PM IST
सार
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षत विक्षत शव और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उसका शव सड़क पर टुकड़ों फैल गया।
विज्ञापन
वहीं, पति को मामूली चोटें आई हैं, जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह से इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपती सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी अक्षय शर्मा पत्नी खुशबू शर्मा (25) के साथ अयोध्या से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
इससे अक्षय तो दूर जा गिरे लेकिन उनकी पत्नी ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और ट्रक खुशबू को रौंदते हुए निकल गई। इससे खुशबू के शरीर के कई टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पति अक्षय शर्मा को भी चोंटें लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्षय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं टुकड़ों में बंटे शव को इकट्ठा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
सड़क सुरक्षा प्रभारी टीम प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शव इकट्ठा करने में उठानी पड़ी परेशानी
थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को इस तरह से रौंदा था कि उसका शव कई टुकड़ों में बट गया था। सड़क पर फैले शव को देखकर लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने किसी तरह से टुकड़ों में बंटे शव को इकट्ठा किया। जिससे उसे खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहां मौजूद लोग यही कहते देखे गए कि इस तरह का हादसा पहली बाद देखा है।