{"_id":"6aa1b70badd6a641c003ab07","slug":"ots-camps-will-be-organised-in-the-wards-tax-related-problems-will-be-resolved-basti-news-c-207-1-bst1031-166397-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वार्डों में लगेगा ओटीएस कैंप, कर संबंधी समस्याओं का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वार्डों में लगेगा ओटीएस कैंप, कर संबंधी समस्याओं का होगा निस्तारण
विज्ञापन
बस्ती। शहर के वार्डों में 15 सितंबर से ओटीएस कैंप का आयोजन होगा। अलग-अलग तिथियों में वार्डों में कैंप आयोजित की जाएगी। इसको लेकर नगर पालिका ने तैयारी पूरी कर ली है। कर संग्राहक व कैंप प्रभारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। कैंप के दौरान कर संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा।
इसके साथ ही सरचार्ज में 14 नवंबर तक छूट का फार्म भरवाया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि 20 अगस्त से नगर पालिका में ओटीएस कैंप आयोजित है। यहां लोगों के कर संबंधी समस्याओं का निराकरण होने के साथ उनका बकाया कर जमा भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर पालिका के 25 वार्डों में कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। 30 सितंबर तक यह कैंप वार्डों में चलेगा। कैंप में बकाया कर के सरचार्ज में छूट के लिए फार्म भराया जाएगा। यहां से फार्म भरने के बाद नगर पालिका में आयोजित ओटीएस कैंप में आकर लोग अपना बकाया कर जमा कर सकते हैं।