फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ork out countinue For Mandeya

मानदेय को लेकर कार्य बहिष्कार जारी, काम पर नहीं लौटे लैब टेक्नीशियन

Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ork out countinue For Mandeya
मानदेय के लिए कार्य बहिष्कार जारी, काम पर नहीं लौटे लैब टेक्नीशियन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में आउटसोर्सिंग लैब टैक्नीशियनों का कार्य बहिष्कार नौवें दिन रविवार को भी जारी रहा। सभी 22 जनवरी से हड़ताल पर हैं। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बकाया जल्द ही कंपनी को देने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसके बाद भी लैब टेक्नीशियन काम पर वापस नहीं लौटे हैं। जिससे शहरी क्षेत्र में कोरोना जांच प्रभावित है।
कोरोना जांच के लिए आउट सोर्सिंग के लैब टेक्नीशियन को लगाया गया है। अगस्त 2021 से दिसंबर तक का इन कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है। सीएमओ से भी यह लोग मिले, मगर इसका लाभ नहीं मिला। नतीजतन 22 जनवरी से इन कर्मियों ने काम बंद कर दिया। इसके चलते सप्ताह भर तक रेलवे स्टेशन पर कोरोना नमूना का कार्य बंद रहा। 29 जनवरी को सीएमओ ने संबंधित कंपनी के प्रबंधक को बुलाकर बातचीत की मगर लैब टेक्नीशियन नहीं माने। नतीजतन रविवार को नगरीय क्षेत्र में नमूना एकत्रित करने का काम बंद करवाकर स्थायी लैब टेक्नीशियनों को रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है।
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सीएमओ से वार्ता हुई है। इन कर्मियों का पांच माह से मानदेय स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दिया है। अब तक इस मद में कोई भी धन नहीं आया है। वैसे कंपनी स्तर पर लैब टेक्नीशियनों से बातचीत की जा रही है। अब जैसे ही स्वास्थ्य विभाग बजट उपलब्ध कराएगा तत्काल उनका मानदेय दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed