फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Organizing enlightened dialogue under Seva Pakhwada

Basti News: सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद का आयोजन

Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Organizing enlightened dialogue under Seva Pakhwada
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम हुआ। प्रबुद्ध वर्ग के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर रहीं। मुख्य वक्ता नीलम सोनकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं को जीवन स्तर सुधारने और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सेवा शिविरों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं और सकारात्मक सोच के साथ पार्टी की छवि को मजबूत बनाएं। संचालन संयोजक प्रत्युष विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, यशकांत सिंह, रवि सोनकर, चंद्रशेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्राचार्य संजय द्विवेदी, भानु प्रकाश मिश्र, संजय उपाध्याय, आनन्द सिंह कलहंस, डॉ. रघुवर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed