फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order to register case in dowry death case

Basti News: दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज करने का आदेश

Fri, 06 Sep 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Order to register case in dowry death case
बस्ती। सीजेएम आशीष कुमार राय ने सोनहा पुलिस को दहेज हत्या के मामले में सास जूसा देवी, ससुर हरीराम, पति पाटन पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सोनहा क्षेत्र के नौगांवा निवासी पहलू चौहान ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल कर बताया कि 25 अप्रैल को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी भिवापार सोनहा में ब्याही बेटी प्रमिला देवी की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पर वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी की लाश रखी हुई है। उसके शरीर पर तमाम जगह चोट के निशान मिले और पैर से खून निकले थे। घर पर उसके ससुराल पक्ष का कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ससुराली आए दिन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनहा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed