फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order to register case against four

Basti News: चार पर केस दर्ज करने का आदेश

Sat, 11 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Order to register case against four
बस्ती। न्यायालय एसीजेएम प्रथम के न्यायाधीश उमेश यादव ने चार लोगों पर मकान बेचने के नाम पर 13.57 लाख रुपये हड़पने के मामले में रुधौली पुलिस केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला रुधौली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है। यहां के निवासी गणेश सिंह ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि घटना 17 जुलाई की है।
विज्ञापन

मजीदुन्निशा, उनके पुत्र अकरम निवासी मैनी थाना रुधौली तथा उनके भतीजा हामिद शाह, निजाम शाह पुत्र हनीफ ने वादी से मजीदुन्निशा के नाम से रुधौली में स्थित दुकान को बेचने का सौंदा किया। संबंधित मकान में वादी गणेश सिंह 25 वर्षों से किरायेदार भी हैं। उन्होंने बताया कि मकान का सौंदा 17 लाख रुपये में तय हुआ। एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपये नकद हामिद शाह को दिए थे। इसके बाद मकान मालिक के कहने पर निजाम शाह के खाते में 8.57 लाख रुपये भेजे। जब मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने विपक्षियों से बात की तो मकान मालिक के बेटे अकरम ने मुंबई से आकर स्टांप पेपर पर लिखित दिया कि उनकी मां 15 दिन बाद मकान का रजिस्ट्री करेंगी। अन्यथा रुपये वापस दिला देंगे। जब निर्धारित तिथि पर मकान रजिस्ट्री कराने का दोबारा प्रयास हुआ तो विपक्षी इससे मुकर गए। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश रुधौली पुलिस को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed