{"_id":"64457573c7317e597a08ef06","slug":"order-for-making-diary-basti-news-c-7-1-136963-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अब माध्यमिक स्कूलों के शिक्षको को बनानी होगी डेली डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अब माध्यमिक स्कूलों के शिक्षको को बनानी होगी डेली डायरी
Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शासन से निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शासन ने शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब माध्यमिक इंटर कॉलेजों के शिक्षक परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की तरह डायरी तैयार करेंगे। जिसमें शिक्षक शैक्षिक कार्य से लेकर शिक्षण व्यवस्थाओं का उल्लेख करेगें। जिसका जांच प्रधानाचार्य नियमित रूप से करेंगे।
जिले में 23 राजकीय और 70 सहायता प्राप्त सहित करीब दो सौ वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। अब इन अध्यापकों को डायरी तैयार करनी होगी। अध्यापकों के लिए बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें शिक्षकों को अपनी डायरी बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें शिक्षकों को प्रत्येक महीने कितना पाठ्यक्रम पढ़ाना है, रोजाना पढ़ाए जाने वाले पाठ का विवरण देना होगा। जिसकी जांच प्रधानाचार्य करेंगे। रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को देंगे।
डायरी के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। शिक्षकों के अध्यापन कार्य के साथ समय से कोर्स पूरा होने का भी अंदाजा लगाया जा सकेगा। शिक्षक डायरी के प्रति माध्यमिक शिक्षा की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
- डीएस यादव, डीआईओएस