{"_id":"58e3e1f84f1c1bc06e5b60aa","slug":"opposition-against-napa-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा के खिलाफ मोर्चा खोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा के खिलाफ मोर्चा खोला
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद और निर्माणदायी संस्थाओं के खिलाफ बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन छेड़ दिया है। मंगलवार को गांधी नगर चौक में 19 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष ने बिना काम कराए कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिया। आउट सोर्सिंग से बिना काम कराए सैकड़ों कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से दक्षिण दरवाजा तक की सड़क व नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। डिवाडर निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। डीएम को दिए मांगपत्र में व्यापारी नेताओं ने कहा कि है कि रेलवे स्टेशन से दक्षिण दरवाजा तक की सड़क के पैचिंग के नाम पर दो वर्षों में 70 लाख का भुगतान किया गया है। सड़क व नालियों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई जिससे सड़क व नालियां टूटने लगी हैं। दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन, करूआ बाबा से दक्षिण दरवाजा, राधा कृष्ण मंदिर से राजा मैदान, रोडवेज से पचपेड़िया, रोडवेज से रौता चौराहा, नई बाजार से सुर्ती हट्टा की सड़कों का निर्माण हाल के दिनों में ही कराया गया था जिसकी नालियां टूटने लगी हैं।
नगर अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने कहा है कि नगर पालिका के दो वर्षों में कराये गए कार्यों की जांच कराई जाए। एक ही कार्य का दो-दो बार भुगतान कराया गया है। इस दौरान महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ला, विशाल, दिनेश दुबे, अतुल अरोरा, अनूप अरोरा, श्याम लाल पंसारी, मनोज सर्राफ, अतुल शुक्ला, परशुराम चौधरी, लालजी सिंह, वकील उर्फ इदू, मो. हारुन, सूर्य कुमार शुक्ला, श्याम मनोहर जायसवाल, अदालत प्रसाद, राम केवल, सुरेश चंद्र साहू, लाल जी सिंह, सुधीर पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, बैजनाथ अग्रहरि, सुमित सोनी, रमन चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।