फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   opposed 7th pay scales recommendations

सातवें वेतन आयोग की नकारात्मक संस्तुतियों का विरोध

Fri, 15 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले गुरुवार को कर्मचारियों
विज्ञापन
ने सातवें वेतन आयोग की नकारात्मक संस्तुतियों के विरोध में प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर इसमें संशोधन की मांग की।

जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम आधार पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के वेतन, भत्तों के निर्धारण में कर्मचारी पक्ष को नजरअंदाज किया है।

अधिकारियों के वेतन की अपेक्षा कर्मचारियों को काफी कम सहूलियत मिली है। पुुरानी पेंशन व्यवस्था के बहाली पर भी सिफारिशों को शामिल न कर अन्याय किया गया है। इसलिए परिषद की ओर से विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड पर अपनी मांगें लिखकर भेजा जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष डॉ जमाल अहमद ने कहा कि आयोग की संस्तुतियों ने भत्तों सहित अन्य प्रकार की विसंगतियां पैदा कर दी हैं। उसके विरोध में अभियान चलाना पड़ रहा है। इस अवसर पर कार्यालय सचिव संतोष कुमार राव, संगठन मंत्री प्रमोद शुक्ला, कोषाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, संप्रेक्षक मनोज कुमार यादव, पेंशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, मंत्री हरीराम पाल, एनएन शुक्ल ने केंद्र सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इसको वेतन आयोग की सिफारिशों में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed