फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opportunity to get a job in the two-day employment fair

Basti News: दो दिवसीय रोजगार मेला में नौकरी पाने का मिलेगा अवसर

Sat, 11 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to get a job in the two-day employment fair
बस्ती। युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से श्रम व सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन 14 एवं 15 अक्तूबर को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुरू होगा। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की कंपनियों में चयन के अवसर मिलेंगे। भर्ती कुल 10,655 पदों पर की जाएगी। इनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर रिगिंग, मोबाइल, पंप ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर चालक, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक चालक, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। कुशल व अकुशल वर्ग सभी के अभ्यर्थी जिनके पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है वे रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना जाबसीकर के रूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड से उक्त विदेशों में नौकरी करने के लिए हुनर और कौशल के हिसाब से इस रोजगार महाकुंभ मे प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दोनों तिथियाें में अपने सुविधानुसार अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, पासपोर्ट, फोटो आदि के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed