{"_id":"6b0b34946afa4ae0f90dd46f","slug":"opportunity-for-selection-for-5000-positions-at-the-job-fair-basti-news-c-207-1-bst1005-172926-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोजगार मेले में पांच हजार पदों पर चयन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोजगार मेले में पांच हजार पदों पर चयन का मौका
विज्ञापन
बस्ती। जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। 30 नवंबर को हथियागढ़ स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 40 से अधिक कंपनियां करीब पांच हजार पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले रोजगार मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार सालाना सात हजार रुपये से लेकर 4.02 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अद्यतन बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति साथ लानी होगी। मेले में प्रतिभाग पूरी तरह निशुल्क रहेगा। अभ्यर्थी पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियां भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के मोबाइल नंबर 9454900501 पर संपर्क किया जा सकता है।