फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Open claim pole in inspection

निरीक्षण में खुली दावे की पोल

Mon, 17 Apr 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 17 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Open claim pole in inspection
जिला अस्पताल का स्वास्थ्य सचिव बी हेकाली झीमोमी ने निरीक्षण किया।
सेहत को लेकर गंभीर योगी सरकार के इरादों को परवान चढ़ाने प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव सोमवार को जिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंचीं । यहां उनका सामना हकीकत से हुआ तो नाराज हो गईं। हर तरफ अव्यवस्था को देखकर एसआईसी को नसीहत देने के साथ सीएमओ को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी भी दीं।      
विज्ञापन


स्वास्थ्य का मुद्दा प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। इसे लेकर तमाम निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सोमवार दोपहर जिला अस्पताल के हालात को जांचने प्रदेश की सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा बी हेेकाली झीमोमी, निदेशक संचारी डॉ. बद्रीविशाल के साथ पहुंच गईं। उनके आने की सूचना होते ही व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी लेकिन सच छुपा नहीं सके। स्वास्थ्य सचिव सबसे पहले  चिल्ड्रेन वार्ड में पहुंची जो खचाखच भरा था। सभी मरीजों को दवा आदि दी जा रही थी। 
विज्ञापन


यहां निरीक्षण के बाद वे दूसरे तल पर जाने लगीं। उन्हें बताया गया कि ऊपर स्टोर है, बावजूद इसके दरवाजा खोल दूसरे तल पर पहुंच गईं। पीछे पूरा अमला भी चल पड़ा। यहां पहुंचते ही सच्चाई स्वास्थ्य सचिव के सामने  आ गई। चारों ओर टूटी कुर्सियां, चारपाई व अन्य सामान बिखरे मिले। तत्काल उन्होंने बंद कमरे को खुलवाने का निर्देश दिया। एसआईसी डॉ. आलोक शुक्ल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि व्यवस्था में यदि एसआईसी सटीक नहीं बैठ रहे हैं तो तत्काल इन्हें हटा दिया जाए। करीब आधा घंटे तक निरीक्षण के दौरान खामियों पर नाराजगी जतातीं रहीं। इस दौरान उन्हें बताया गया कि ऊपरी तल के इस वार्ड का संचालन करने में कर्मियों की कमी बाधा बनी हुई है। सचिव के कई सवालों का उत्तर दे पाने में एसआईसी नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed