फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   opce chiltdalay cali co level 2 banane ki taiyari

ओपेक चिकित्सालय कैली को लेबल-2 बनाने की तैयारी

Sat, 11 Apr 2020 04:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
opce chiltdalay cali co level 2 banane ki taiyari
ओपेक चिकित्सालय कैली को लेबल-2 बनाने की तैयारी
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना से जंग को जिला प्रशासन ने शासन के सुर में सुर मिलाया है। मुंडेरवा, कुदरहा व गौर में लेबल-वन अस्पताल बनाने के बाद अब लेबल-टू व थ्री की तैयारी शुरू हो गई है। इसका कारण यह कि जिले में कोरोना के कुल नौ मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले तीन मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए पूरी तरह लॉक कर दिया गया है। यहां आने जाने पर पाबंदी है। सभी आठ मरीजों को मुंडेरवा स्थित लेबल वन के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। हालांकि अब प्रशासन दूसरे चरण की तैयारी को ओर कदम बढ़ा चुका है। शासन के निर्देश मिलते ही जिले में लेबल-टू के अस्पताल की घोषणा कर दी जाएगी।
कोरोना को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है। हॉटस्पॉट वाले मोहल्लों में प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। यहां खाद्यान्न की आपूर्ति का जिम्मा डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर डीएसओ रमन मिश्र उठा रहे हैं। टीम को लेकर वे मौके पर खुद ही नेतृत्व कर रहे हैं। इधर संख्या बढ़ने से सतर्क प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। लेबल वन के तीन अस्पतालों को साजो सामान व प्रशिक्षित टीम के साथ तैयार कर दिया गया। इसके अलावा लेबल-2 के अस्पताल की तैयारी को लेकर डीएम ने कवायद शुरू कर दी है। ओपेक चिकित्सालय कैली को संसाधनों से लैस किया जा चुका है। मानव संसाधनों की भी मानक के अनुसार पूर्ति कर दी गई है। यहां आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह तैयार है। मरीजों की संख्या बढ़ी तो शासन के निर्देश मिलते ही इसे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि लेबल-वन के अस्पताल बनाने की प्रक्रिया सबसे पहले पूरी कर ली गई थी। अब लेबल-2 के अस्पताल तैयार कर लिए गए हैं। मानक के अनुसार ओपेक चिकित्सालय कैली शत प्रतिशत खरा है। यहां संसाधनों के अलावा मानव संसाधन भी मानक के अनुरूप तैनात किए जा चुके हैं। जैसे ही शासन ने निर्देश दिया वैसे ही इस अस्पताल को लेबल-टू का घोषित कर दिया जाएगा। वैसे तीनों लेबल-वन के अस्पतालों में संसाधन व प्रशिक्षित कर्मी व डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed