{"_id":"67b0e3ad350303224a0bd634","slug":"only-rs-2-crore-could-be-recovered-out-of-the-outstanding-amount-of-rs-23-crore-basti-news-c-207-1-bst1001-132049-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कारगर नहीं हुई ओटीएस योजना... 23 करोड़ के बकाए में सिर्फ दो करोड़ की हो सकी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कारगर नहीं हुई ओटीएस योजना... 23 करोड़ के बकाए में सिर्फ दो करोड़ की हो सकी वसूली
Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बकाया वाहनों का टैक्स जमा कराने के लिए शासन से चलाई गई ओटीएस योजना कारगर नहीं हो सकी। 90 दिन की अवधि में पचास प्रतिशत बकाएदार भी इस योजना का लाभ लेने नहीं पहुंचे। यही कारण रहा कि 2319 लाख बकाया टैक्स में 194 लाख रुपये की वसूली हो पाई।
परिवहन विभाग का अकेले बस्ती जिले में 5913 कामर्शियल वाहनों का लंबे समय से 2319 लाख रुपये टैक्स बकाया चला आ रहा है। उम्मीद जताई गई कि शासन स्तर से 6 नवंबर 2024 से 6 फरवरी 2025 तक चलाई गई एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में बकाया धनराशि जमा हो जाएगी।
इसमें सौ प्रतिशत जुर्माना एवं ब्याज की धनराशि पर छूट भी दी गई थी। बावजूद इसके बकाएदारों ने रुचि नहीं दिखाई। विभाग द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद 5913 वाहनों में से केवल 488 वाहनों का ही बकाया टैक्स जमा हो सका। इससे कुल 194 लाख रुपये की वसूली हुई।
विज्ञापन
कुल 5425 वाहनों पर अभी भी 2125 लाख रुपये टैक्स बकाया रह गया है। विभाग अब इस बकाया धनराशि की वसूली के लिए स्थानीय स्तर से जुर्माने की राशि में छूट दिए जाने की तैयारी कर रहा है।