फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only one Aadhaar center for a population of 1.50 lakh

Basti News: 1.50 लाख की आबादी पर महज एक आधार केंद्र

Tue, 30 Jul 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Only one Aadhaar center for a population of 1.50 lakh
सोमवार की सुबह आधार केंद्र के बाहर लोगों की लगी भीड़
विज्ञापन

डाक कर्मी नहीं संभल पा रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। इन दिनों आधार कार्ड पंजीयन, संशोधन व सुधार कराने के लिए तहसील परिसर स्थित डाकघर पर बड़ी भीड़ हो रही है। सुबह 8 बजे से ही दूर-दराज गांवों से लोग पहुंचकर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। तहसील क्षेत्र की 1.50 लाख की आबादी पर यही एक मात्र आधार केंद्र होने के कारण नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र के बाहर बढ़ी भीड़ को डाककर्मी संभाल नहीं पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र में 284 गांव आते हैं। इनमें करीब 1.50 लाख की आबादी रहती है। आजकल विद्यालयों में दाखिला, छात्रवृत्ति योजना में आवेदन और राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी हो रही है। इनमें अपडेट आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे अभिभावक व उनके पाल्य बड़ी संख्या में आधार कार्ड केंद्र पर पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे ही केंद्र के बाहर जरूरतमंदों का मेला लग जा रहा है।
विज्ञापन

भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं रहते हैं। इससे आपस में विवाद भी होता रहता है। सोमवार को आधार कार्ड केंद्र पर पहुंचे संदीप, इंद्रजीत यादव, फूल यादव, रमेश कुमार मिश्रा, हरीश चंद्र, राजन यादव आदि ने बताया कि तीसरी बार आए हैं। इतनी भीड़ है कि हर बार बिना काम हुए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप डाकपाल मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि एक दिन में 45-50 आधार कार्ड पंजीयन, सुधार व संशोधन का काम हो पा रहा है। भीड़ को देखते हुए सोमवार को 31 अगस्त तक के लिए टोकन का वितरण कर दिया गया है। इससे स्थिति अनियंत्रित नहीं होगी और लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

...
एक काउंटर होने से हो रही दिक्कत
बड़ी संख्या में नागरिक आधार कार्ड पंजीयन, संशोधन व सुधार के लिए रोज पहुंच रहे हैं। पोस्ट ऑफिस पर एक ही काउंटर होने के कारण दिक्कतें अधिक आ रही हैं। यदि काउंटरों की संख्या में इजाफा कर दिया जाए तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद ने बताया कि भीड़ को देखते हुए काउंटर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही जरूरत के अनुसार काउंटर बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed