{"_id":"6733ad5a7211a56ba30e0727","slug":"only-213-farmers-of-the-division-could-sell-paddy-in-10-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127163-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 10 दिन में मंडल के 213 किसान ही बेच पाए धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 10 दिन में मंडल के 213 किसान ही बेच पाए धान
Wed, 13 Nov 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल में 10 दिन के भीतर सिर्फ 213 किसान ही अपनी पैदावार बेच पाए हैं। उन्हें तीन करोड़ रुपये भुगतान भी मिल चुका है। पहली नवंबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। मंडल में धान खरीद के लिए 203 केंद्र स्थापित किए गए हैं। बस्ती में 52, संतकबीरनगर में 86 व सिद्धार्थनगर में 65 केंद्र हैं।
धान खरीद के लिए डेढ़ लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। इसके तहत बस्ती जिले को 50 हजार एमटी, संतकबीरनगर को 40 हजार व सिद्धार्थनगर को 60 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।
इसके सापेक्ष बस्ती के डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार की अगुवाई में 113.8, संतकबीरनगर में 145.60 व सिद्धार्थनगर में 123.36 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
इस प्रकार अब तक मंडल में कुल 382 एमटी धान की खरीद हो गई है। खाद्य विभाग के संभागीय लेखाधिकारी आशीष भास्कर के अनुसार, 277 किसानों को तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जल्द ही धान की खरीद में तेजी आ जाएगी और सबका भुगतान उसी अनुसार लगातार किया जाएगा। पूरा प्रयास किया जाएगा कि किसी भी किसान के धान का समर्थन मूल्य बकाया न रह जाए।