{"_id":"62cdbd260050462a984d8ed9","slug":"one-special-train-start-basti-news-gkp443480372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या तक विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या तक विशेष ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या तक विशेष ट्रेन
- अयोध्या जाने वाले भक्तों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सावन में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पटना से अयोध्या कैंट तक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 20 अगस्त तक चलेगी।
ट्रेन सप्ताह में एक दिन शनिवार को अयोध्या जाएगी, जबकि दूसरे दिन रविवार को वापस आएगी। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह में अयोध्या तीर्थ स्थल पर यूपी सहित अन्य राज्य के श्रद्धालु कांवड लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से इस बार बिहार के पाटलिपुत्र से गोरखपुर-बस्ती मनकापुर के रास्ते अयोध्या कैंट तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच लगाया गया है।
ट्रेन के अप-डाउन का समय
ट्रेन संख्या 03219 प्रत्येक शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03220 डाउन प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:25 बजे बस्ती स्टेशन पर पहुंचेगी।
ट्रेन को नियमित करने की मांग
शहर के बैरिहवां मोहल्ले के निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पाटलिपुत्र से अयोध्या कैंट तक चलने वाली विशेष साप्ताहिक गाड़ी को प्रतिदिन चलाया जाए। क्योंकि सावन माह में अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। गौर क्षेत्र के बभनगांवा खुर्द निवासी रामजीत चौधरी ने कहा कि कांवड में पूरे सावन माह अयोध्या में जलाभिषेक को लेकर भीड़ रहती है। ऐसे में रेल प्रशासन की ओर से चलाई जा रही विशेष साप्ताहिक गाड़ी नियमित कर दी जाए तो बिहार और यूपी के श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।